ब्लड ग्रुप और आपका स्वभाव

ब्लड ग्रुप से जानिए अपना स्वभाव :-

Dr.R.B.Dhawan
ज्योतिष शास्त्र में तो जातक का स्वभाव जानने का पैमाना जन्म लग्न है ही, अंक ज्योतिष के अनुसार सम्बंधित अंक तथा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हस्तरेखायें व इस के अतिरिक्त भी सैकड़ों विद्या हैं, जिनके द्वारा किसी जातक के स्वभाव को जाना जा सकता है, वस्तुत: केवल भारत में ही भविष्य जानने की 50 से अधिक विद्याएं हैं, जिनमें कुछ एक ही प्रचलित हैं, इसके बाद भी और विद्याओं पर खोज चालू है, जैसे नई खोजी गई विद्याओं में हस्ताक्षर विज्ञान, और ब्लड ग्रुप से स्वभाव जानना। मानव शरीर में ब्लड ग्रुप चार प्रकार के होते हैं। नये अनुसंधानों से पता चला है कि अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकर भी कोई व्यक्ति अपने, अथवा दूसरे का ब्लड ग्रुप जानकर दूसरे का स्वभाव पता लगाया जा सकता है। आइए जानिए ब्लड ग्रुप से जुड़ी कुछ रोचक बातें :-

O – Positive

ओ पॉजिटिव– इस ग्रुप की विशेषता यह है कि इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी मिलनसार होते हैं, और दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। इनका मन आईने की तरह साफ होता है, और यह बहुत हंसमुख और मस्त स्वभाव के लोग होते हैं, लेकिन इस ग्रुप के लोगों में कुछ खामियां भी होती हैं। ये लोग केवल खुद को ही महत्व देते हैं, और नए विचारों को जल्दी स्वीकार नहीं करते।

O – Negetive

ओ नेगेटिव– इस ग्रुप के लोग भी ओ पॉजिटिव वालो की तरह बहुत मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। परंतु इस ग्रुप के लोग दूसरे लोगों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते,और अधिकतर आलोचना के शिकार बने रहते हैं।

A – Positive

ए पॉजिटिव- इस ग्रुप के लोग काफी बुद्दिमान होते हैं, और इनमें एक अच्छी लीडर क्वालिटी होती है। यह सब लोगों का विश्वास प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं, और सबको साथ में लेकर चलते हैं। इतनी विशेषताओं के साथ-साथ इनमें कुछ कमियां भी होती हैं। इस ग्रुप के लोगों को बहुत क्रोध आता है, और ये काफी खर्चीले भी होते हैं।

A – Negetive

ए नेगेटिव- ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं, और किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य की योजना बना कर चलते हैं। इस ग्रुप के लोग कठिन से कठिन कार्य को भी हाथ में लेने से नहीं डरते, और उसे पूरा करने की भरपूर कोशिश करते हैं। ए पोजोटिव ग्रुप के लोगों की तरह इन लोगों को भी काफी क्रोध आता है, और ये दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं।

B – Positive

बी पॉजिटिव- इस ग्रुप की महिला बहुत सुंदर और पुरुष बहुत स्मार्ट होेते हैं, यह अपने रिश्तों को काफी महत्व देते हैं। इसके अतिरिक्त ये लोग बहुत भावुक भी होते हैं, यह दूसरों के लिए बलिदान देने को सदा तैयार रहते हैं। इस ग्रुप के लोगों को भी बहुत क्रोध आता है, और ये फिजूलखर्ची की आदत वाले होते हैं।

B – Negetive

बी नेगेटिव– यह लोग भी बी पॉजिटिव वालों की तरह बहुत सुंदर और स्मार्ट दिखने वाले होते हैं, बी नेगेटिव ग्रुप के लोग काफी मेहनती भी होते हैं, और हर वस्तु को अपनी योग्यता से पा लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों को थोड़ा स्वार्थी कहा जा सकता है, क्योंकि ये दूसरे लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते।

A – B Positive

ए बी पॉजिटिव- इस ग्रुप के लोग दूसरों का बहुत ध्यान रखने वाले स्वभाव के होते हैं, और आमतौर पर अपने में ही मस्त और व्यस्त रहना पसंद करते हैं। इस ग्रुप के लोगों को अासानी से समझा नहीं जा सकता, और ये जिस बात पर अड़ जाते हैं, वही करते हैं। ऐसे में वे किसी दूसरे की बात नहीं सुनते।

A – B Negetive

ए बी नेगेटिव- इस ग्रुप के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है, और ये बहुत समझदार होते हैं। जिस वजह से ये दूसरे लोगों के मन की बात भी आसानी से समझ लेते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों के बहुत मित्र होते हैं, लेकिन ये किसी पर गहराई से विश्वास नहीं करते, और अगर किसी बात का निर्णय लेते हैं तो, उससे पीछे नहीं हटते।

मेरे और लेख देखें :- aap ka bhavishya.in, rbdhawan@wordpress.com, guruji ke totke.com, shukracharya.com पर।

Astrological products and astrology course के लिए विजिट कीजिए :- www.shukracharya.com

अधिक जानकारी के लिए अथवा गुरू जी से मिलने के लिए :- गुरू जी के कार्यालय में सम्पर्क करें : 011-22455184, 09810143516

ब्लड ग्रुप से जानिए अपना स्वभाव :- Dr.R.B.Dhawan ज्योतिष शास्त्र में तो जातक का स्वभाव जानने का पैमाना जन्म लग्न है ही, अंक ज्योतिष के अनुसार सम्बंधित अंक तथा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हस्तरेखायें व इस के अतिरिक्त भी सैकड़ों विद्या हैं, जिनके द्वारा किसी जातक के स्वभाव को जाना जा सकता है, वस्तुत: केवल…