लाल किताब और राहु
कैसे खराब होता है राहु ? :-
R.B.Dhawan
राहु :- लाल किताब के अनुसार कुंडली में राहु के दोषपूर्ण या खराब होने की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया है।
1 :- अगर कोई व्यक्ति अपने गुरु या फिर अपने धर्म का अनादर करता है उस व्यक्ति का रहू ग्रह अवश्य खराब होता है।
2 :- अगर कोई व्यक्ति शराब का रोजाना सेवन करता है या फिर पराई स्त्री के साथ सम्बन्ध बनाने की इच्छा रखता है तो उसका राहू ग्रह अवश्य ख़राब होगा।
3 :- अगर कोई व्यक्ति ब्याज वाले पैसों का धंधा करता है तो उस व्यक्ति का राहू ग्रह अवश्य खराब होता है।
4 :- अगर कोई व्यक्ति चालाकी से किसी को धोखा देता है और झूठ बोलने की आदत शुमार करता है तो उस व्यक्ति का राहू ग्रह खराब होता है।
5 :- अगर कोई व्यक्ति लगातार तामसिक भोजन करता है तो उस व्यक्ति का राहू ग्रह अवश्य खराब होगा।
6 :- अगर कोई व्यक्ति खाना अपने किचन या खाना के लिए बनाए हुए स्थान को छोड़कर और कंही करता है लगातार तो उस व्यक्ति का राहू ग्रह खराब होगा।
राहू ग्रह खराब है, आप कैसे पहचानेगे ? :-
1 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उसके ससुर, साले या साली से झगडा बढ़ने लगेगा।
2 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू
ग्रह खराब है तो उसके सोचने की ताकत कम हो जायेगी।
3 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उसके जीवन में शत्रु बढ़ जायेंगे और सोचने की क्षमता कम होने लगती है।
4 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उसके साथ दुर्घटना, पुलिस केस, या पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा में बढ़ोत्तरी हो जायेगी।
5 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो वो व्यक्ति छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होने लगता है और लोगों के साथ सही तालमेल नहीं बिठा पाता है।
6 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उस व्यक्ति का एक तरह से दिमाग खराब होने लगता है और उस व्यक्ति के सर में फालतू में छोटी छोटी चोटें लगने लगती हैं।
7 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो वह व्यक्ति अधिक मदिरापान या फिर सम्भोग की तरफ भागने लगता है।
8 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो व्यक्ति नीच हरकतें करने लगता है, और जालिम निर्दयी हो जाता है।
राहु ग्रह खराब होने से होने वाली बीमारी ? :-
1 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है सबसे पहले उसको पेट में गैस से सम्बन्धित शिकायत बढ़ने लगती है।
2 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उसके बाल झड़ने लगते हैं तथा बवासीर से सम्बन्धित भी समस्या होने लगती है।
3 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो वो जातक पागलों की तरह व्यवहार करेगा और लगातार मानसिक तनाव में रहेगा।
4 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उसके नाखून अपने आप ही टूटने लगते हैं, और व्यक्ति के सर में दर्द बनी रहती है।
5 :- किसी भी व्यक्ति का अगर राहू ग्रह खराब है तो उस व्यक्ति को अचानक पता चलेगा की मुझे कोई बीमारी है और उस पर पैसा भी खूब खर्चा होगा तथा व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
उपाय:- किसी भी मंदिर में बल्ब या टयूब लगवाएं। हाथी को मूली खिलायें पत्तों समेत। झोपड़ी में रहने वालों को मूली दो।सिर पर चोटी रखो।
मेरे और लेख देखें :- aap ka bhavishya.in, rbdhawan@wordpress.com, guruji ke totke.com, shukracharya.com पर।
Astrological products and astrology course के लिए विजिट कीजिए :- www.shukracharya.com
अधिक जानकारी के लिए अथवा गुरू जी से मिलने के लिए :- गुरू जी के कार्यालय में सम्पर्क करें : 011-22455184, 09810143516
कैसे खराब होता है राहु ? :- R.B.Dhawan राहु :- लाल किताब के अनुसार कुंडली में राहु के दोषपूर्ण या खराब होने की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1 :- अगर कोई व्यक्ति अपने गुरु या फिर अपने धर्म का अनादर करता है उस व्यक्ति का रहू ग्रह अवश्य खराब होता…