अशुभ ग्रह

आप स्वयं ही जानिये किस ग्रह के कारण हैं आप परेशान….?

Dr.R.B.Dhawan (Astrological Consultant),

Telephonic Consultation, face to face Consultation, best top remedy

आज मैं आपको प्रत्येक ग्रह के अशुभ फल जानने की एक सरल पद्धति बता रहा हूं, जिनकी मदद से आप आसानी से जान पाओगे की वास्तव में आप को कौन सा ग्रह परेशान कर रहा हैं? ये किसी पुस्तक का लेख न होकर मेरे अनुभव पर अधारित है, जिन्हे मैने कई बार परखा है।

अशुभ ग्रह सूर्य के प्रभाव :-

पहचान- व्यक्ति के अंदर अहंकार की भावना बढना, पैतृक घर में बदलाव होना, घर के मुखिया को परेशानी आना, कानूनी विवादों में फंसना, पिता के कारण या उसकी सम्पति के कारण विवाद होना, पत्नि से विछोह होना, सीनीयर अधिकारी से विवाद, दांत, बाल, आंख व हृदय में रोग होना, सरकारी नौकरी में अडचन आना आदि।

अशुभ ग्रह चंद्र के प्रभाव :-

पहचान- घर-परिवार के सुखों में कमी आना, मानसिक रोगों से परेशान होना, भय व घबराहट की स्थिति बनी रहना, माता से दूरियां, सर्दी-जुखाम रहना, छाती सम्बंधित रोग, या रोगों का बना रहना, कार्य व धन में अस्थिरता।

अशुभ ग्रह मंगल के प्रभाव :-

पहचान- मन में क्रोध व चिडचिडापन रहना, भाइयों से विरोध होना, रक्त सम्बंधी विकार, मकान या जमीन के कारण परेशान होना, अग्निभय या चोट-खरोच लगना, मशीन इत्यादि से नुकसान होना।

अशुभ ग्रह बुध के प्रभाव :-

पहचान- अल्पबुद्धि होना, बोलने और सुनने में दिक्कत होना, आत्मविश्वास की कमी होना, नपुंसकता, व्यापार में हानि होना, माता से विरोध होना, शिक्षा में बाधायें आना, मित्रों से धोखे मिलना।

अशुभ ग्रह गुरु के प्रभाव :-

पहचान- बडे भाई, गुरुजन से विरोध व अनैतिक मार्ग से हानि होना, अधिकारी से विवाद, अहंकारी होना, धर्म से जुडकर अधर्म करना, पाखंडी, स्त्रियों के विवाह सुख को हीन करना, संतान दोष, अपमान व अपयश होना, मोटापा आना, सूजन व चर्बी के रोग होना।

अशुभ ग्रह शुक्र प्रभाव :-

पहचान- अशुभ शुक्र स्त्रिसुखों से दूर करता है, सेक्स सम्बंधित रोग, विवाह में बाधा, प्रेम में असफलता मिलना, चंचल होना, अपने साथी के साथ धोखा करना, सुखों से हीन होना।

अशुभ ग्रह शनि के प्रभाव :-

पहचान- शनि के कारण जातक झगडालूं, आलसी, दरिद्री, अधिक निद्रा आना, वैराग्य से युक्त, पांव में या नशों से सम्बंधित व स्टोन की दिक्कत आना, उपेक्षाओं का शिकार होना, वैवाहिक समस्यायें आना, नपुंसकता आदि होना।

अशुभ ग्रह राहु के प्रभाव :-

पहचान- नशे इत्यादि के प्रति रूचि बढना, गलत कार्यो से जुडना, शेयर मार्किट आदि से हानि होना, घर-गृहस्थी से दूर होना, जेल या कानूनी अपराधों में संलग्न होना, फोडे फुंसी व घृणित रोग होना।

अशुभ ग्रह केतु के प्रभाव :-

पहचान- केतु के प्रभाव राहु मंगल के मिश्रित फल जैसे होते हैं। अत्यधिक क्रोधी, शरीर में अधिक अम्लता होना जिस कारण पेट में जलन होती है, तथा चेहरे पर दाग धब्बे होते हैं। किसी प्रकार के आप्रेशन से गुजरना पडता है।

नोट– जरूरी नहीं यह सभी लक्षण एक साथ हों, इनमें से कुछ लक्षण अवश्य होते हैं।

——————————————————–

Read my profile on my website :- https://www.shukracharya.com

facebook : https://www.facebook.com/rbdhawan

instagram : https://www.instagram.com/rbdhawan

twitter : https://twitter.com/rbdhawanguruji

Koo : https://www.kooapp.com/dnld

YouTube channel :- https://youtube.com/channel/UC3MV02s_uTET_iHWHdFIDsg

Available Astrological Consultations and Remedies; Consultation By Appointment :
Whatsapp No : 09810143516

आप स्वयं ही जानिये किस ग्रह के कारण हैं आप परेशान….? Dr.R.B.Dhawan (Astrological Consultant), Telephonic Consultation, face to face Consultation, best top remedy आज मैं आपको प्रत्येक ग्रह के अशुभ फल जानने की एक सरल पद्धति बता रहा हूं, जिनकी मदद से आप आसानी से जान पाओगे की वास्तव में आप को कौन सा ग्रह…