हस्त नक्षत्र

Dr.R.B.Dhawan (Guruji), *Multiple award winner* Best Astrologer with 33+ years of Astrological Experience.

हस्त प्रथम चरण- राशि स्वामी बुध, नक्षत्र स्वामी चंद्रमा और इस चरण का स्वामी मंगल है। यह नक्षत्र कन्या राशि के 10 अंश 00 कला से 13 अंश 20 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
यह जातक/जातिका प्रचुर ऊर्जावान होते हैं, व्यवहारिक नैतिकता कम होती है, गणित, शल्य चिकित्सा, सेना या पुलिस में सफल हो सकते हैं। यह जातक/जातिका लाल गौर वर्ण वाले, कृश शरीर वाले, साधारण मनुष्य से अधिक सोचने समझने वाले, कपाल पर गड्डा होने से आसानी से पहचाने जाते हैं। यह विपरीत लिंग से मित्रता वाले प्रसिद्ध और आकर्षित करने वाले, धनवान, तीक्ष्ण वांणी, सत्यवादी ज्ञानवान, बुद्धिमान, बहादुर, संचार मध्यम से लाभ, शास्त्र अध्ययन मे रुचिवान होते हैं। पुरुष जातक शांत घरेलू, सत्यमार्ग पर चलने वाला, धर्मावलम्बी, भोजन प्रबंधक, लेखाकार, केशियर, मुनीम होता है। हस्त का यह चरण स्वास्थ्य और सुख के लिए शुभ नही है। इस चरण मे जन्में जातक/जातिका विवाद में कुशल और शूरवीर होते है।

हस्त द्वितीय चरण- राशि स्वामी बुध, नक्षत्र स्वामी चंद्रमा और इस चरण का स्वामी शुक्र है। यह नक्षत्र कन्या राशि के 13 अंश 20 कला से 16 अंश 40 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
इस नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातक/जातिका व्यवहारिक, संसारिक गुणवत्ता वाले, भौतिक सम्पदा वाले, कला और चरित्र के गुण वाले होते हैं। यह मोटे होंठ, लम्बा शरीर, लम्बी भुजा, लम्बे कठोर बाल, चौड़ा वक्षस्थल, मोटी जाँघों वाले, विद्वान, दूसरों पर आश्रित और भोगी होते हैं। कलासिकल कलाओं के प्रेमी परन्तु परिश्रम रहित होते हैं। इनके जीवन मे अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कठिनाई रहित जीवन जीने वाले होते हैं। कोई कोई नशे व शराब की लत वाले और फिर बाद में रोगी हो जाते हैं।

हस्त तृतीय चरण- राशि स्वामी बुध, नक्षत्र स्वामी चंद्रमा और इस चरण का स्वामी बुध है। यह नक्षत्र कन्या राशि के 16 अंश 40 कला से 20 अंश 00 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
इस नक्षत्र के तृतीय चरण में जन्म लेने वाले जातक/जातिका यह व्यापारी बुद्धि वाले, व्यापार में चतुराई, बुद्धि, निपुणता और विशिष्ट बोध वाले होते हैं। यह मनोहर शरीर और कांति वाले, उत्तम स्वस्थ शरीर वाले, गौर वर्ण, अच्छे वक्ता, लिपिक व लेखन कला के ज्ञाता तथा भ्रमणशील होते हैं, धनधान्य से भरपूर इनका जीवन होता है। तथा यह पुत्रवान होते हैं। इस नक्षत्र चरण वाले पुरूष में अच्छे सफल व्यापारी, विक्रेता, उच्च शिक्षावान, बुद्धिमान, सम्पर्क बनाने में चतुर होते हैं। पढ़ाई-लिखाई मे छानबीन कर वक्त गुजारने वाले होते हैं। 26 से 29 वर्ष मे अपरिचित प्रेम प्रसंग और नशे की लत से कलंकित और लोक निंदा के पात्र होते हैं। पुरुष जातक गुस्सैल अधिक होते हैं। पुरूष या मीिला जातक/जातिका लेखक या वकील, आभूषण और वाहन प्रिय, हवाई और रेल यात्रा के शौकीन होते हैं। यह कभी समुद्री यात्रा नही करते।

हस्त चतुर्थ चरण- राशि स्वामी बुध, नक्षत्र स्वामी चंद्रमा और इस चरण का स्वामी चंद्रमा है। यह नक्षत्र कन्या राशि के 20 अंश 00 कला से 23 अंश 20 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है। यह जातक/जातिका परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले, भौतिक सुरक्षा, विदेशी वस्तुओं से परहेज करने वाले, अच्छे बुरे प्रदर्शन में भाग लेने वाले होते हैं। यदि कुंडली में गुरु शुभ हो, तो इनकी अच्छी सन्तति होती है, छोटा मुख, कोमल हथेली, ऊँचे कंधे, तीव्र पाचन शक्ति, हाथी जैसे लम्बे पैर, बड़ा पेट, पानी से डरने वाले, धनधान्य से भरपूर और राजमान्य होते हैं। यह लोग मानसिक दुविधा वाले, सामान्य ज्ञान वाले, साधारण शिक्षित, पारिवारिक मामलो में दिलचस्पी लेने वाले होते हैं। इस चक्षत्र चरण वाले स्त्री या पुरुष आसानी से नशे के आदी हो जाते हैं। यह अज्ञात भय के कारण बहते पानी से और पानी मे डुबकी लगाने से डरते हैं। इनमें अच्छे लेखक, प्रकाशक, रसायन या जलीय पदार्थ बेचने वाले गुण होते हैं।

Astrology Courses के लिए विजिट करें :- https://www.shukracharya.com/academy/prospectus
Read my profile on my website :- https://www.shukracharya.com
facebook : https://www.facebook.com/rbdhawan
instagram : https://www.instagram.com/rbdhawan
twitter : https://twitter.com/rbdhawanguruji
यदि आप गुरूजी के ज्योतिषीय अनुभवों का लाभ लेना चाहते हैं तो, गुरूजी का YouTube channel सब्सक्राइब करें :- https://youtube.com/channel/UC3MV02s_uTET_iHWHdFIDsg
For Telephonic Consultation and Best Remedy, By Dr. R. B. Dhawan (Guruji) :- https://www.shukracharya.com/consultation/astro-consultation—————————————————
Whatsapp no :- Call and WhatsApp Number : 09810143516, call:- 091556 69922

Dr.R.B.Dhawan (Guruji), *Multiple award winner* Best Astrologer with 33+ years of Astrological Experience. हस्त प्रथम चरण- राशि स्वामी बुध, नक्षत्र स्वामी चंद्रमा और इस चरण का स्वामी मंगल है। यह नक्षत्र कन्या राशि के 10 अंश 00 कला से 13 अंश 20 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।यह जातक/जातिका प्रचुर ऊर्जावान होते हैं, व्यवहारिक…