श्रवण नक्षत्र-
Dr.R.B.Dhawan (Guruji), Multiple times awarded Best Astrologer with 33+ years of Astrological Experience.
वीडियो लिंक : – https://youtu.be/ni3AH8mS85Q
मकर राशि का द्वितीय नक्षत्र श्रवण-
श्रवण प्रथम चरण- राशि मकर, राशि स्वामी- शनि, नक्षत्र स्वामी-चंद्रमा तथा इस चरण का स्वामी मंगल है। इसमे शनि, चंद्रमा और मंगल का प्रभाव है। यह नक्षत्र चरण मकर राशि के 10 अंश 00 कला से 13 अंश 20 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
यह नक्षत्र चरण आकांक्षा, जीवन वृत्ति, सूत्रपात का सूचक है। इस नक्षत्र चरण में जन्म लेने वाले जातक/जातिका गोल नेत्रों वाले, चौड़े मस्तक, लम्बी भुजा, दुर्बल शरीर के अंग, छिदे दांत, और कभी-कभी अस्पष्ट शब्द बोलने वाले होते हैं। यह केन्द्रीभूत रहने वाले, महत्वाकांक्षी, आत्म विश्लेषक, कभी कभी बुरे मित्र वाले, कल्याणकारी कार्यो के लिए हठ करने वाले, विपरीत लिंग मित्रों को जल्दी-जल्दी बदलने वाले होते हैं। यह लोग दयालु, सत्यधर्म पर चलने वाले, प्रतिदिन पूजा करने वाले, सामाजिक उत्सव इनको प्रिय होते हैं, परिवार प्रेमी, विपरीत लिंग के साथ मौज-मस्ती करने वाले, अधिक संतान वाले, सुगंध या फूलों के प्रेमी, अच्छी वेश भूषा वाले होते हैं। कुंडली के अष्टम में राहु स्थित होने से इसके गुप्तांग या प्रजनन अंग की शल्य चिकित्सा होती है।
श्रवण द्वितीय चरण- राशि मकर, राशि स्वामी- शनि, नक्षत्र स्वामी-चंद्रमा तथा इस चरण का स्वामी शुक्र है। इसमे शनि, चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव है। यह नक्षत्र चरण मकर राशि के 13 अंश 20 कला से 16 अंश 40 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
यह नक्षत्र चरण कूटनीति, नम्रता, युक्ति से काम लेना, दृडतापूर्वक कार्य में लगे रहना, या लम्बे समय तक प्रयत्न करने का सूचक है। यह सभी लक्षण इस नक्षत्र वालों में होते हैं। यह जातक/जातिका ऊँची नाक वाले, बड़े पेट वाले, श्याम वर्ण या गेहूंये रंग वाले, गोल भुजा व जाँघों वाले तथा सुन्दर होते हैं, कुल परम्परा के नियमों को स्वीकार करने तथा अपनाने वाले होते हैं। किसी कार्य को अधूरा नहीं छोडते, काम पूरा कर लेने पर ही चेन लेने वाले होते हैं, दृढ़ निश्चय वाले, विद्वान, दूसरों के लिये शुभ, कूटनीतिज्ञ, अच्छे गुणों से युक्त, मधुर भाषी, अपने कार्य क्षेत्र में फाइनेस से जुडे होते हैं।
श्रवण तृतीय चरण- राशि मकर, राशि स्वामी- शनि, नक्षत्र स्वामी-चंद्रमा तथा इस चरण का स्वामी बुध है। इसमे शनि, चंद्रमा और बुध का प्रभाव है। यह नक्षत्र चरण मकर राशि के 16 अंश 40 कला से 20 अंश 00 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
यह नक्षत्र लचीलापन, संचार माध्यम, और चतुराई का सूचक है। यह लक्षण इनमें होते हैं। इस नक्षत्र चरण में जन्म लेने वाले जातक /जातिका कोमल और कांति युक्त होते हैं, इनके पतले होंठ, बड़ी दाढ़ी, चौड़ा ललाट होता है। यह कामी प्रवृति वाले, अच्छे वक्ता, सुन्दर वेश-भूषा पसंद करने वाले होते हैं। इन मे सभी प्रकार के गुण और कुछ दोष भी होते हैं। यह अच्छा वक्त तथा श्रोता होते हैं, संचार वाहक गुण वाले, धनवान, संतानवान, शास्त्रीय कथाओ के श्रोता, ज्ञान की उच्च शाखा के विशेषज्ञ होते हैं।
श्रवण चतुर्थ चरण- राशि मकर, राशि स्वामी- शनि, नक्षत्र स्वामी-चंद्रमा तथा इस चरण का स्वामी चंद्रमा है। इसमे शनि, चंद्रमा और चंद्रमा का प्रभाव है। यह नक्षत्र चरण मकर राशि के 20 अंश 00 कला से 23 अंश 20 कला तक के विस्तार क्षेत्र वाला है।
यह नक्षत्र चरण चित्त मे भावना की उत्पत्ति या समझने की शक्ति, भीड़, उन्मुखता और सहानुभूति का सूचक है। इस नक्षत्र चरण में जन्म लेने वाले जातक/जातिका सांवले या गेहूंये रंग वाले, पुष्ट शरीर वाले, कोमल हाथ व पैर वाले, कठोर, अच्छी भाषा का प्रयोग करने वाले, बुद्धिमान, सुशील, सदाचारी, कुछ भावुक, समूह के प्रेमी, जन समूह मे संतुलन बनाये रखने वाले, वार्तालाप और गपशप करने में कुशल, पुरोहित और पूजारी का सम्मान करने वाले, तथा उत्तम लाईफ पार्टनर वाले होते हैं। यह लोग थोडे से अहंकारी भी होते हैं। इनके लिये 20 वां वर्ष अशुभ होता है।
Astrology Courses के लिए विजिट करें :- https://www.shukracharya.com/academy/prospectus
Read my profile on my website :- https://www.shukracharya.com
facebook : https://www.facebook.com/rbdhawan
instagram : https://www.instagram.com/rbdhawan
twitter : https://twitter.com/rbdhawanguruji
यदि आप गुरूजी के ज्योतिषीय अनुभवों का लाभ लेना चाहते हैं तो, गुरूजी का YouTube channel सब्सक्राइब करें :- https://youtube.com/channel/UC3MV02s_uTET_iHWHdFIDsg
For Telephonic Consultation and Best Remedy, By Dr. R. B. Dhawan (Guruji) :- https://www.shukracharya.com/consultation/astro-consultation—————————————————
Whatsapp no :- Call and WhatsApp Number : 09810143516, call:- 091556 69922
Dr.R.B.Dhawan (Guruji), Multiple times awarded Best Astrologer with 33+ years of Astrological Experience. वीडियो लिंक : – https://youtu.be/ni3AH8mS85Q मकर राशि का द्वितीय नक्षत्र श्रवण-श्रवण प्रथम चरण- राशि मकर, राशि स्वामी- शनि, नक्षत्र स्वामी-चंद्रमा तथा इस चरण का स्वामी मंगल है। इसमे शनि, चंद्रमा और मंगल का प्रभाव है। यह नक्षत्र चरण मकर राशि के 10…